आगामी सीजन की व्यवस्थाओं को सुचारू करने के लिए विभिन्न विभागों की बैठक

Date/13/03/2026

मसूरी। नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने आगामी सीजन की व्यवस्थाओं को सुचारू करने के लिए विभिन्न विभागों की बैठक आयोजित की व निर्देश दिए कि एक माह में सभी विभाग लंबित कार्यों को पूरा कर दें ताकि सीजन में पर्यटकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में परिवहन विभाग, एनएच, लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, विद्युत विभाग, जल निगम, पुलिस, फायर, एमडीडीए व नगर पालिका के अधिकारियों से आगामी सीजन को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी लेकर समीक्षा की गयी व विभागीय कार्यों को सीजन से पूर्व समाप्त करने का भरोसा दिया गया। बैठक में रैंटल स्कूटियों का मामला खासा चर्चा में रहा ताकि सीजन के दौरान होने वाली सस्याओं का समाधान हो सके। बैठक में सभासद गीता कुमाई ने सीजन के दौरान कैमल बैक रोड, तिलक लाइब्रेरी रोड, पिक्चर पैलेस से लंढौर मार्ग, को एक मार्गीय यातायात व्यवस्था लागू करने, टैंपो ट्रेवलर व बडे वाहनों को बस स्टैण्ड पर सवारी उतार वापस जाने, जहां जाम लगता है वहां पर पीआरडी व पुलिस के जवान तैनात करने, शहर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, सार्वजनिक स्थलों पर नशा रोकने, प्लास्टिक कचरे पर नियंत्रण करने, कुठालगेट पर वैलीब्रिज के स्थान पर नये पुल का निर्माण करने आदि की समस्या को उठाया। वहीं पालिका सभासद जसबीर कौर ने रैटल स्कूटी से हो रही परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की, ताकि इस समस्या से निजात मिल सके व इनकी संख्या कम करने की बात कही। वहीं पालिका के सभासदों, पवन थलवाल, अमित भटट, विशाल खरोला, शिवानी भारती आदि ने लोक निर्माण, एनएच, जल निगम व जल संस्थान सहित पुलिस की समस्याओं को सामने रखा व समाधान पर चर्चा की। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि सीजन से पूर्व शहर की व्यवस्था बनाये जाने को लेकर विभागीय अधिकारियों की बैठक ली गयी ताकि सीजन में परेशानी न हो व जो कार्य लंबित है वह एक माह में पूरे हो जाये इसके लिए सभी विभागों को निर्देशित किया गया है। वहीं 15 अपै्रल को विभागों सहित शहर के राजनैतिक दलों व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जायेगी ताकि सीजन से पूर्व व्यवस्था बनायी जा सके। उन्होने कहा कि रैटल स्कूटियो की समस्या के लिए पालिका, पुलिस व परिवहन विभाग संयुक्त निरीक्षण कर कार्रवाई करेगा ताकि वे उसी स्थान से चल सके जहां उन्होंने लाइसेंस में दिखाया है। लंढौर मार्ग 15 अपै्रल तक बना दी जायेगी, वही लोनिवि से भी कहा गया कि 15 अपै्रल तक कार्य पूरा कर दे उसके बाद किसी को रोड खोदने की परमिशन नहीं दी जायेगी, लंढौर भूमि धंसाव पर भी चर्चा की गयी, जिसका रूड़की आईआईटी सहित वैज्ञानिकों ने परीक्षण किया है, शीघ्र ही इस दिशा में समाधान का कार्य किया जायेगा। इस मौके पर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, रजनीश डोबरियाल, आरटीओ पंकज श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता जल निगम सतेंद्र पाल सिंह, एनएच डोईवाला के अधिशासी अभियंता नवनीत पांडे, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अमित कुमार कश्यप, सहायक अभियंता लोनिवि शिवराज सिहं लोधियाल, एमडीडीए सहायक अभियंता अजय मलिक, स्वास्थ्य विभाग डा. मयंक रॉय, विद्युत विभाग एसडीओ पंकज थपलियाल, एसआई संयोगिता, सहित पालिका सभासद गौरी थपलियाल, शिवानी भारती, बबीता मल्ल, विशाल खरोला, अमित भटट, गीता कुमाई, जसबीर कौर, पवन थलवाल, रणवीर कंडारी, पालिका कार्यालय अधीक्षक चंद्रप्रकाश बडोनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *