देश की आजादी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शहीद भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव को किया याद

Date/23/03/2026

मसूरी। मसूरी में शहीद भगत सिंह चौक पर देश की आजादी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शहीद भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव को याद देश की आजादी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शहीद भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव को यादकिया गया। इस मौके पर इप्टा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शहर के विभिन्न राजनैतिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की व साथ ही भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव को देश की आजादी में किए गये योगदान के लिए याद किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि 23 मार्च 1931 को तत्कालीन ब्रिटिश सरकार द्वारा शहीद भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव को फांसी की सजा दी गई थी जिसे आज पूरे देश में शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह कां्रतिकारियों का बलिदान दिवस है, यहीं नहीं जालियांवाला बाग में ब्रिटिश सरकार ने वहां मौजूद लोगों को गोलियों से भूना तब लाला लाजपतराय ने विरोध किया तो उनको लाठी डंडों से पीटा गया। कार्यक्रम की आयोजक ममता राव ने कहा कि पिछले 25-30 वर्षों से एप्टा द्वारा शहीद भगत सिंह चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता है और देश के उन महान नायकों को याद किया जाता है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि आज 88 वाँ शहीदी दिवस है और शहीद भगत सिंह द्वारा इस देश के लिए अल्प आयु में अपने प्राणों की आहुति दे दी। इस मौके पर इप्टा के कार्यकर्ताओं ने जनगीत गाये। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, महिला कांग्रेस अध्यक्ष व सभासद जसबीर कौर, पुष्पा पडियार, सभासद अमित भटट, मनीष कुकसाल, राकेश अग्रवाल, अनुज तायल, प्रदीप भंडारी, सोबन सिंह पंवार, विजय लक्ष्मी कोहली, गंभीर पंवार, संजय भटट सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *