300 मीटर गरी खाई से बरामद किया शव

Date/26/03/2026

मसूरी। मामचंद पुत्र स्व. किशन सिंह निवासी ग्राम बाबेल बुजुर्ग थाना बेहट सहारनपुर उत्तर प्रदेश ने रात्रि में चौकी कोलूखेत कोतवाली मसूरी पर सूचना दी गई कि उनका पुत्र अशोक पुत्र मामचंद निवासी बाबैल बुजुर्ग गाँव थाना बेहट सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 44 वर्ष जो कि दिनांक 23 मार्च 2026 को दिन में समय करीब डेढ़ बजे अपने घर बेहट सहारनपुर से अपनी मोटर साईकिल संख्या यूपी 11 बीए 4977 से बिना बताये कहीं चला गया हैं। अशोक के मोबाइल के फाइंड माय डिवाइस की लोकेशन कोलूखेत चौकी से लगभग 2 किलोमीटर ऊपर मसूरी रोड पर आ रही हैं उक्त सूचना पर चौकी कोलूखेत से पुलिस टीम अशोक उपरोक्त के परिजनों के साथ मौके पर गई तो हिल व्यू कैफे मसूरी रोड पर सड़क के किनारे अशोक की मोटर साईकिल खड़ी मिली तथा अशोक उपरोक्त को परिजनों के साथ रात्रि में काफी ढूंढ़ने का प्रयास किया गया। आज दिनांक 26 मार्च को पुनः मसूरी देहरादून रोड पर अशोक उपरोक्त को ढूंढ़ने हेतु मसूरी पुलिस तथा उसके परिजनों के साथ सर्च अभियान चलाया तो अशोक का शव मसूरी रोड पर हिल व्यू कैफे के पास मुख़ सड़क से लगभग 300 मीटर नीचे गहरी खाई में पड़ा मिला। एसडीआरएफ टीम की सहायता से शव को खाई से निकाल कर मौके पर पंचायत नामा की कार्यवाही की गई। पूछताछ पर मृतक अशोक उपरोक्त के परिजनों द्वारा बताया गया कि अशोक शराब पीने का आदी था और इंजेक्शन लगाने जैसे नशे भी करता था और पूर्व में नशा मुक्ति केंद्र में भी रह चुका हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *