मसूरी इंटरनेशनल स्कूल में दीक्षांत समारोह: मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया

Date/02/04/2026

मसूरी। मसूरी इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 12 की छात्राओं के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं को उनकी शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 12 वीं कक्षा की मेधावी छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। कक्षा 12 की छात्रा नव्या यादव को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्पोटर्स ब्लेजर से सम्मानित किया गया। वहीं स्वरा पटेल को शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए स्कॉलर ब्लेजर प्रदान किया गया। इसके साथ ही अदिति अग्रवाल और समिया सादिक को विद्यालय के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान और उपलब्धियों के लिए स्कूल कलर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक, कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गयी वहीं सह-पाठ्यक्रम तथा खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी पुरस्कार दिए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्या शालू बब्बर ने सभी छात्राओं को बधाई दी और उन्हें प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *