Date/09/04/2026
मसूरी। सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था जयश्री क्लब ने राधाकृष्ण मंदिर सभागार में समारोह आयोजित कर विंटर लाइन कार्निवाल में क्लब की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत संदस्य गोविंद सिंह पुंडीर व विशिष्ट अतिथि उप जिला चिकित्सायल की चिकित्सक डा. प्रिषिता वरिष्ठ के हाथों 35 कलाकारों को पुरस्कार दिए गये। इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष माधुरी टम्टा ने बताया कि जयश्री क्लब सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था है जो समाजसेवा के साथ ही लोक संस्कृति को बढाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गत विंटर लाइन 28 दिसंबर 2025 में जिन कलाकार बच्चों ने प्रस्तुति दी उन्हें सम्मानित किया गया ताकि वे संस्कृति के प्रति जिम्मेदार बने रहे व अन्य को प्रेरणा मिले। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष माधुरी टम्टा ने की व संचालन मनोज टम्टा ने किया। इस मौके पर संस्था के सचिव मनमोहन सिंह, संस्थापक मनोज टम्टा, दीपक टम्टा, विजय लक्ष्मी, ममता राव, मीना आर्य, इमराना, सलीम, राजेश शर्मा, पूजा ढींगरा, वीरेंद्र आर्य, मन्नत थापा, खुशी, पल्लवी थापा, मनीषा, नीतू, मोना, सपना, मनप्रीत, राज, लक्ष्य, स्वाति टम्टा, आदि मौजूद रहे।