मसूरी में वेंडर जोन के लिए बेकरी हिल पार्किंग खाली कराने पहुंची पालिका, मजदूर संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

Date/13/04/2026

मसूरी। नगर पालिका परिषद ने पिक्चर पैलेस लंढौर रोड पर बेकरी हिल कार पार्किग को खाली कराना शुरू कर दिया है ताकि वहां पर वेंडर जोन बनाया जा सके। हालांकि मौके पर इसका विरोध भी किया गया व कहा गया कि यह पार्किग हाथ रिक्शा उन्मूलन के विस्थापन के तहत यह पार्किग मजदूर संघ को दी थी। लेकिन मजदूर संघ इसका विरोध कर रहा है कि पहले उनकी शर्तें है उसे मानना होगा। अगर जबरन पार्किग खाली करायी गयी तो आंदोलन किया जायेगा।

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में पालिका के दल ने बेकरी हिल कार पार्किग को खाली कराने के लिए मौके पर गये व वहां खडे वाहनों को हटाने लगे। इस संबंध में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने कहा कि मजदूर संघ को लबे समय से विस्थापन के तहत पार्किग दी गयी थी जिसका समय समाप्त हो चुका है और अब यहां पर नगर पालिका वेडर जोन बनाने जा रहा है जिसके तहत पार्किग को खाली कराया जा रहा है। इससे पूर्व मजदूर संघ को नोटिस भी दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह बात विगत दिनों मजदूर संघ के साथ बैठक में पार्किग को खाली करने का निर्णय लिया गया था जिसमें मजदूर संघ ने भी सहयोग करने का भरोसा दिया। इसी कडी कडी में पार्किग को खाली करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रेहडी पटरी की समस्या में पहले 84 व फिर 32 लोग चयनित किए गये जिन्हें वेंडर जोन में स्थान देना है और अभी कई का विस्थापन होना है जिनके कागज पूरे नहीं है उन्हें कागज पूरे करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि इससे पार्किग की कोई समस्या नहीं होगी नगर पालिका परिषद के टाउन हाल में दो मंजिला करीब 100 से अधिक वाहनों की पार्किग है जिसका पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा है यह बेकरी हिल पार्किग से करीब सौ मीटर दूर है इससे नगर पालिका की भी आय होगी जिसे शहर के विकास में लगाया जायेगा। इसके अलावा एसडीएम ने बैठक ली थी कि बड़ी बसों को किक्रेग पर रोका जाय ताकि वह पार्किग भी चल सके इसमें आरटीओ व यातायात पुलिस के साथ भी बैठक की जायेगी जो इसी सप्ताह होगी। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने वेंडर जोन के प्रस्ताव को पास किया है। भविष्य में दो से तीन जगह पार्किग प्रस्ताव है जिसके लिए छठे वित्त आयोग में भी धन आवंटन के लिए लिखा गया है वहीं भारत सरकार से भी विक्की नाम की संस्था से भी बात चल रही है। इस मौके पर मजदूर संघ के प्रतिनिधि गंभीर पंवार ने कहा कि पालिका के साथ बैठक में रोजगार की जगह रोजगार देंगे व रोड हेड की पार्किग देगें लेकिन हाई कोर्ट के निर्देश पर रोड साइड की पार्किग को समाप्त किया गया था तब यह दिया गया था, लेकिन पालिका इसमें जल्द बाजी कर रही है एक दम खाली नहीं हो सकती, पालिका बाजार बनाने का प्रस्ताव है तो वह मजदूर संघ को दें। वहीं पालिका के साथ कुछ शर्ते है अगर पालिका मानेगी तभी पार्किग खाली होगी। अगर पार्किग हटायी गयी तो आंदोलन किया जायेगा। पार्किग रोटेशन के आधार पर चलाई जाती है व सभी मजदूरों का नंबर आता है, पालिका अधिशासी का रवैया ठीक नहीं है ऐसे में पार्किग खाली नहीं की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *