महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर में भाषण प्रतियोगिता आयोजित, आदर्श रावत और प्रांचल ने मारी बाजी

Date/20/04/2026

मसूरी। महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर इंटर कालेज में छात्र संसद व कन्या भारती एवं शिशु भारती चयन प्रक्रिया के द्वितीय चरण में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें 37 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने विभिन्न विषयों राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष, जलवायु परिवर्तन, शिक्षा और सफलता, शिक्षा में एआई का महत्व, रोबोटिक्स अतीत वर्तमान और भविष्य, स्वदेशी का महत्व, मानसिक स्वास्थ्य और सोशल मीडिया का प्रभाव, सामाजिक समरसता, आदि विषयों पर वक्ताओं ने अपनी वाक पटुता का उत्कृष्ट परिचय दिया। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका वरिष्ठ पत्रकार बिजेंद्र पुंडीर व शिक्षाविद पूर्व प्रधानाचार्य आरएन भार्गव इंटर कालेज अनुज तायल ने निभाई। प्रतियोगिता में आदर्श रावत, प्रांचल ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि मनन व खुशी शर्मा ने दूसरा व अक्षित व अंशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर निर्णायक अनुज तायल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रभिगियों ने विषय एवं प्रस्तुतिकरण का अच्छा प्रदर्शन किया व स्रोताओं को आकर्षित किया। इस मौके पर विद्यालय परिवार व अभिभावक सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *