एसटीएफ और कनखल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर भानु प्रताप समेत दो बदमाश गिरफ्तार

Date/22/04/2026

देहरादून। उत्तराखण्ड एसटीएफ व कनखल पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्यवाही करते हुए लूट में फरार हिस्ट्रीशिटर दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश में लूट व अवैध हथियार मामलों में सलिप्त ये दोनों इनामी बदमाश लम्बे समय से फरार थे। एसटीएफ. की सटीक सूचना व तकनीकी इनपुट से यह गिरफ्तारी संभव हो पाई।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, द्वारा राज्य में चलाये जा रहे अभियान ऑप्रेशन प्रहार के तहत एसटीएफ को उत्तराखण्ड राज्य में सक्रिय गैंग/गैगस्टर व इनामी अपराधियों के विरूद्ध धरपकड़ व कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए थे, जिसके अनुक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ अजय सिंह द्वारा एक टीम का गठन कर सक्रिय गैंग/गैगस्टर व इनामी अपराधियों के सम्बन्ध कार्यवाही कर उनकी गिरफ्तारी व धरपकड़ हेतु उचित दिशा-निर्देश टीमों को दिये गये। इसी क्रम में एसटीएफ टीम द्वारा आज थाना कनखल की टीम व सी आई यू हरिद्वार को साथ लेकर कोर्ट रोड रोशनाबाद से दो इनामी अभियुक्तगण भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पुत्र विक्रम सिंह निवासी किशोरपुर थाना हस्तिनापुर मेरठ इनामी 25 हजार व राहुल कश्यप पुत्र भूपेन्द्र नि खेड़ी थाना मवाना मेरठ इनामी 5 हजार को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के द्वारा दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को थाना कनखल क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल की लूट की गई थी जिस संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 313/2025 धारा 309 ( 4),117( 2) ठछै लिखा गया था। व भानु प्रताप के द्वारा थाना रानीपुर क्षेत्र मे दिनांक 2 जुलाई 2025 को सलेमपुर गेट के पास रात को तमंचे की नोक पर 120000 रुपए कैश व मोबाइल एक फोन लूटकर ले गए थे इसके संबंध में थाना रानीपुर में 274/ 2025 धारा 309 ( 4) ठछै लिखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *