ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी के पास कार 400 मीटर गहरी खाई में गिरी, एक घायल रेस्क्यू, महिला लापता

Date/28/04/2026

नई टिहरी। ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर मंगलवार सुबह थाना देवप्रयाग क्षेत्रांतर्गत तोताघाटी के पास एक वाहन गिरने की सूचना मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ व्यासी के जवानों ने 400 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन तक पहुंच बनाई।

थाना कोतवाल प्रशांत बहुगुणा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि तोताघाटी के सामने कार गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस बल रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंच गया था। गहरी खाई और दुर्गम रास्तों के बीच राहत कार्य चलाते हुए टीम ने एक घायल व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया है, जिसे राफ्ट के जरिए नदी के रास्ते से निकालने की प्रक्रिया चल रही है।वहीं, कार में सफर कर रही एक महिला का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार कार के जिस तरह से परखच्चे उड़े हैं, उससे अंदेशा जताया जा रहा है कि महिला गहरी खाई में कहीं दूर छिटक गई है। फिलहाल राहत एवं बचाव दल द्वारा लापता महिला की सघन खोजबीन की जा रही है और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *