मसूरी: अंडर-15 अंतर-विद्यालयी क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरु नानक फिफ्थ सेंचुरी स्कूल बना चैंपियन, द मसूरी गर्ल्स एंड बॉयज स्कूल उपविजेता

Date/07/05/2026

मसूरी। मसूरी स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित अंडर-15 अंतर-विद्यालयी क्रिकेट टूर्नामेंट गुरु नानक फिफ्थ सेंचुरी स्कूल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस टूर्नामेंट में विभिन्न स्कूलों ने भाग लिया, जिसमें गुरु नानक फिफ्थ सेंचुरी स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। द मसूरी गर्ल्स एंड बॉयज स्कूल उपविजेता रहा, जबकि हिल बर्ड स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

पहले मैच में गुरु नानक स्कूल और हिल बर्ड स्कूल के बीच खेला गया जिसमें हिल बर्ड ने बैटिंग करते हुए 8 ओवर में 60 रन बनाए वही गुरु नानक स्कूल ने यहा लक्ष्य 6 ओवर में ही बना के जीत दर्ज की, दूसरा मैच मसूरी बॉयज एंड गर्ल्स स्कूल और मसूरी पब्लिक स्कूल के बीच हुआ जिसमें मसूरी बॉयज स्कूल ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट खोकर 80 रन बनाए, लक्ष्य का पीछे करनी आई मसूरी पब्लिक स्कूल 8 ओवर में ऑल आउट होके 50 रन ही बना पाई। इसके बाद फाइनल मैच गुरु नानक स्कूल और द मसूरी बॉयज और स्कूल के बीच हुआ जिसमें गुरु नानक स्कूल ने पहले बैटिंग करते हुए 8 ओवर में 80 रन का टारगेट दिया, वही मसूरी बॉयज स्कूल लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 ओवर में 60 रन ही बना पाई। लीग के आधार पर खेले गए इस टूर्नामेंट में सभी युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। विजेता टीम गुरु नानक फिफ्थ सेंचुरी स्कूल के रवीश सोलंकी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सबसे होनहार खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया और एमपीएस के अथर्व को बेस्ट बॉलर का खिताब दिया गया। टूर्नामेंट के अंतिम दिन गुरु नानक फिफ्थ सेंचुरी स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल तिवारी, हेड मास्टर कुलदीप सिंह त्यागी, प्रशासनिक अधिकारी सुनील बख्शी और क्रिकेट कोच वरुण रावत, मिजान नेगी सहित एमएसएसए के प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *