भाजपा सिर्फ राजनीतिक दल नहीं, समाज से समर्थ राष्ट्र निर्माण का आंदोलन है: मनवीर सिंह चौहान

Date/10/05/2026

देहरादून। भाजपा सिर्फ राजनैतिक दल नहीं बल्कि सक्षम समाज से समर्थ राष्ट्र निर्माण का अनंत आंदोलन है। इस विचार के साथ पार्टी प्रशिक्षण वर्ग को सम्बोधित करते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने कहा, हमारा लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि समाज का विश्वास जीतना भी होना चाहिए।

राजधानी के पटेल नगर में आयोजित देहरादून महानगर के प्रशिक्षण वर्ग में उन्होंने बदलती परिस्थितियों में मीडिया समन्वय की भूमिका पर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि बेशक आज भाजपा को विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक संगठन के रूप में पहचाना जाता हो। लेकिन इससे इतर जो सच्चाई है कि हम केवल राजनैतिक नहीं बल्कि वृहद सामाजिक संगठन भी हैं। जब हम चुनावी राजनीति की दृष्टि से कुछ भी नहीं थे, तब भी देश समाज में जागरूकता और समन्वय में हमारे कार्यकर्ताओं की सबसे अधिक भूमिका रहती थी। आज भारत, पीएम मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार के अभूतपूर्वक कार्यों से विकसित राष्ट्र की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। लेकिन इस सबसे विपरीत, विपक्ष और समाज का एक छोटा वर्ग नकारात्मकता फैलाकर, जनता का भाजपा के प्रति विश्वास और विकसित भारत के प्रति आत्मविश्वास को तोड़ने में लगा रहता है।

उन्होंने कहा, सरकार के कार्यों को जन जन तक पहुंचाकर देश और प्रदेश में सकारात्मक माहौल निर्माण करने और नकारात्मक चर्चा पर विराम देने के लिए जनता में विश्वास बनाना जरूरी है। ये विश्वास प्रभावी और समसामयिक संवाद से बनता है। वर्तमान परिस्थितियों में इस संवाद को स्थापित करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। हमें सत्य, सकारात्मकता और संगठनात्मक अनुशासन के साथ मीडिया और सोशल मीडिया का उपयोग करना है, ताकि राष्ट्रहित की आवाज जन-जन तक पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *