भाजपा युवा मोर्चा मसूरी मंडल की पहली बैठक में विधानसभा चुनाव में तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का लिया संकल्प

Date/14/05/2026

मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल युवा मोर्चा की बैठक नई कार्यकारणी बनने के बाद पहली बार अध्यक्ष सचिन पंवार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी जिसमें संगठन को मजबूत करने के साथ ही पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने व आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का संकल्प लेकर आगे बढ़ने का आहवान किया गया।

भाजपा युवा मोर्चा मसूरी मंडल की बैठक में अध्यक्ष सचिन पंवार ने कार्यकारणी में चुने गये पदाधिकारियों को बधाई दी व कहा कि युवा मोर्चा पार्टी को मजबूत करने युवा मोर्चा को मजबूत करने के लिए सभी एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि आगामी समय में उत्तराख्ंाड में विधानसभा चुनाव होने है जिसमें एक जुट होकर पार्टी के लिए कार्य करें व संकल्प ले कि उत्तराखंड में तीसरी बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बन सके। इस मौके पर उपाध्यक्ष ऋतिक बिजलवाण, अर्जुन नेगी, प्रदीप कठैत, महामंत्री अन्नु पुंडीर, सुरेश पयाल, मंत्री कुणाल, अरविंद कुमार, विवेक भटट, विपुल रावत, सुमित, प्रदीप उनियाल, आशीष पुंडीर, नवीन कुमार, आकाश भटट, आशीष, आशीष शर्मा, धन सिंह ठाकुर, काजल, जीतेंद्र राणा, अकिंत पंवार, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *