कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उप जिला चिकित्सालय में ONGC से मिले आधुनिक सर्जरी उपकरणों का किया उद्घाटन

Date/29/06/2026

मसूरी। प्रदेश के काबीना मंत्री व मसूरी विधायक गणेश जोशी ने उप जिला चिकित्सालय को ओएनजीसी सीआरएस देहरादून वित्त पोषित एवं सरस्वती जनकल्याण एवं स्वरोजगार संस्थान के सहयोग से दिए गये आधुनिक सर्जरी उपकरणों का उदघाटन किया। इन उपकरणों के आने से सर्जरी करने में उपयोग किया जायेगा व इसका लाभ जनता को मिलेगा।

उप जिला चिकित्सालय पहुंच पर प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने ओएनजीसी के माध्यम से दिए गये गये सर्जरी उपकरणों का रीबन काट कर उदघाटन किया व उपकरणों की जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मसूरी का सिविल अस्पताल अब जिला उप चिकित्सालय बन गया है जिसका लाभ मसूरी सहित आसपास के क्षेत्र के रोगियों को मिल रहा है। उन्होंने कहाकि ओएनजीसी के माध्यम से सर्जरी के उपकरण दिए गये है जिनका उपयोग सर्जरी के लिए किया जायेगा। अस्पताल में अब बडी संख्या में रोगियों का उपचार मिल रहा है। उन्होंने सीएमएस डा. खजान सिंह व अन्य चिकित्सकों सहित नर्सिग स्टाफ की सराहना की कि वे अपने कार्य पूरी क्षमता व ईमानदारी से कर रहे है व जनता का विश्वास जीत रहे हैं। वहीं कहा कि शीघ्र ही मसूरी में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी व रोगियों को देहरादून नहीं जाना पडेगा। उन्होने कहा कि मोर्चरी के लिए स्थान उपलब्ध कराने को कहा गया है ताकि उसे बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि जो लोग कहते है कि उप जिला चिकित्सालय में चिकित्सक नहीं है रोगी नहीं है यह गलत है यहां पर हर रोज पांच से छह सौ रोगी ओपीडी में उपचार करा रहे है, प्रतिमाह लगभग 35 से 40 डिलीवरी, सहित एक्सरे, सीटी स्केन, अल्ट्रासांउड आदि सुविधाएं रोगियों को मिल रही है, वहीं आपरेशन भी हो रहे हैं। इस मौके पर सीएसएस डा. खजान सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डा. संतोष नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, विजय बिंदवाल, विजय बुटोला, जसोदा शर्मा, सचिन पंवार, सपना शर्मा, अभिलाष, गुडडी देवी, कमला थपलियाल,अनीता धनाई, सीता पंवार सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *