जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में जनपद को मिली बडी सौगात

Date/15/07/2026

चमोली/देहरादून। चमोली में मुख्यमंत्री ने किया 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण। सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े के तहत जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में जनपद को मिली बडी सौगात। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गोपेश्वर स्थित पुलिस मैदान में आयोजित सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जनपद चमोली के विकास को नई गति देते हुए विभिन्न विभागों की कुल 155.36 करोड की 63 विकास योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 113.99 करोड़ की 36 विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा 41.37 करोड़ की 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा, पशुपालन, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चमोली जनपद धार्मिक, सांस्कृतिक और सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार जनपद के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने जिन योजनाओं का शिलान्याश किया उनमें 4.34 करोड़ से जोशीमठ-नीति मार्ग के जुग्जू में स्टील ट्रस पुल, 9.62 करोड़ से लंगसी-द्वींग-तपोवन-लांजी-पोखनी मोटर मार्ग पर 78 मीटर लोह सेतु, 85.24 लाख से मैहलचैरी-सिलंगना घनियाली मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण, 2.20 करोड़ से चांदनीखाल-रड़वा-काण्डई-रेंसू मोटर मार्ग विस्तार, 2.57 करोड़ से विशालखाल-देवीखेत-बांमेश्वर मोटर मार्ग, 2.51 करोड़ से नन्दानगर की 13 पर्वतीय नहरों का पुनरोद्धार, 3.40 करोड़, 4.08 करोड़, 4.59 करोड़, 2.16 करोड़, 1.83 करोड़, 3.52 करोड़ एवं 6.83 करोड़ की विभिन्न बाढ़ सुरक्षा योजनाएं, 2.60 करोड़ से डायट गौचर अनुरक्षण, 4.36 करोड़ से मॉडल राजकीय पशु चिकित्सालय नन्दप्रयाग, 98.45 लाख से पशु चिकित्सालय तलवाड़ी, 3.03 करोड़ से सेम-तोप में सामुदायिक भवन एवं पार्किंग, 2.88 करोड़ से राइंका उज्ज्वलपुर भवन, 3.20 करोड़ से नन्दानगर पार्किंग, 4.05 करोड़ से गोगनापानी-भडूड़ा मोटर मार्ग, 4.71 करोड़ से गोपेश्वर-पोखरी-बछेर मोटर मार्ग, 3.32 करोड़ एवं 2.33 करोड़ से स्टील गर्डर सेतु, 6.99 करोड़ से नौटी-चैण्डली-ल्यूथा मार्ग, 7.42 करोड़ से हरनीचक-मुन्दोली मार्ग, 9.36 करोड़ से थराली-घाट (डुंग्री) मार्ग, 3.50 करोड़ से लौहाजंग-वॉक मार्ग तथा 1.95 करोड़ एवं 2.00 करोड़ से तेलाण मार्ग पर स्टील गर्डर सेतु सहित शिक्षा, सिंचाई, पशुपालन एवं सड़क अवसंरचना से जुड़ी अन्य योजनाएं शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *