इनरव्हील क्लब ने किया पौधारोपण

Date/18/07/2026

मसूरी। इनरव्हील क्लब ने रोटरी मसूरी व आईटीबीपी के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया व समाज को वृक्षारोपण का संदेश दिया। इस मौके पर क्लब सदस्यों ने रोटरी व आईटीबीपी के साथ मिलकर बड़ी संख्या में पूरे उत्साह के साथ पौधारोपण किया व हरेला पर्व की महत्ता को धरातल पर उतारा। इस मौके पर प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, विधायक किशोर उपाध्याय, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष किरन त्रिपाठी, रश्मि कर्णवाल, जैजैवंती कर्णवाल, मनोरंजन त्रिपाठी नूपुर कैंतुरा आदि मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *