मसूरी में स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर भव्य देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम, ओवरऑल ट्राफी मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज के नाम

Date/16/08/2026

मसूरी। नगर पालिका टाउन हाल में स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन, नगर पालिका व मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में देश भक्ति के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन विभिन्न वर्गों में किया गया। जिसका उदघाटन पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी व पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर मसूरी के हिंदी व अंग्रेजी माध्यमों के बच्चों ने एक से बढ कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी कला व प्रतिभा का परिचय दिया। जिसमें कुछ कार्यक्रम तो ऐसे थे जिसमें लग रहा था कि यह व्यावसायिक कलाकारों की प्रस्तुति है। इन कार्यक्रमों में स्कूलों के शिक्षकों की कड़ी मेहनत व बच्चों की प्रतिभा देखते ही बनती थी।

प्रतियोगिता आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम में देहरादून से आये पदमश्री जगदीश बावला, पूर्व सैन्य अधिकारी अरूण भटट, डा. माया सक्सेना ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर ने पहला, मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज ने दूसरा व सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज ने तीसरा स्थान हासिल किया, जूनियर वर्ग देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम में मसूरी गर्ल्स ने पहला, महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यांमदिर ने दूसरा व सनातन ने तीसरा, व जूनियर वर्ग लोक नृत्य में महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर ने पहला, मानव भारती व मसूरी गर्ल्स ने दूसरा तथा सनातन ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं सीनियर वर्ग में मसूरी गर्ल्स ने पहला, महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर ने दूसरा व आर एन भार्गव इंटर कालेज ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं ओवर ऑल ट्राफी पर मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज ने कब्जा किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता से अलग जूड़ों कराते व तिब्बतन सांस्कृतिक लोकनृत्य भी किए गये। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि मसूरी में बच्चों की प्रतिभा को निखारने व उनकी मेहनत का मंच देने के लिए स्वतंत्रता दिवस का मंच ही एकमात्र अवसर होता है जिसका बच्चे पूरे वर्ष इंतजार करते है। यही कारण है कि इस कार्यक्रम में मसूरी के सभी स्कूलों के बच्चे प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित रहते है एसोसिएशन का हमेशा सहयोग रहता है जिसके लिए सभी बधाई के पात्र है। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, सभासद पवन थलवाल, शिवानी भारती, गौरी थपलियाल, रणवीर कंडारी, सचिन गुहेर, अमित भटट, गौरव गुप्ता, सहित व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री जगजीत कुकरेजा, नागेद्र उनियाल, शिव अरोडा, मसूरी स्पोर्टस एसोशिएशन के अध्यक्ष सूरत सिंह रावत, रूपचंद, महासचिव सौरव सोनकर, अनुज तायल, सुरेश गोयल, बीएस नेगी, बिजेंद्र पुंडीर, कविता नेगी, राजेंद्र शाह, प्रताप कंडारी, अनिल गोदियाल, अनिल सिंह, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *