केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने किया वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ, ग्रीन हाईवे को मिलेगा बढ़ावा

Date/25/09/2026

देहरादून। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पर्यावरण संरक्षण और हरित राजमार्गों के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। प्रोजेक्ट स्पर-2 हरिद्वार के अंतर्गत करीब दो एकड़ क्षेत्र में मियावाकी पद्धति से वृक्षारोपण कार्य का शुभारंभ शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने किया।

इस पहल के तहत लगभग दो एकड़ क्षेत्रफल में 24,176 पौधों का रोपण प्रस्तावित है। मियावाकी पद्धति के माध्यम से कम क्षेत्र में अधिक संख्या में पौधे लगाए जाते हैं, जिससे कम समय में घना एवं सघन हरित क्षेत्र विकसित किया जा सकता है। इससे क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ने के साथ-साथ जैव-विविधता को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण किया गया तथा अधिकारियों ने संबंधित कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एनएचएआई क्षेत्रीय कार्यालय उत्तराखंड के ज्वाइंट एडवाइजर विजय सिंह, पीआईयू रुड़की के मैनेजर (टेक्निकल) राजकुमार पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। छभ्।प् की यह पहल राष्ट्रीय राजमार्गों के आसपास हरित क्षेत्र विकसित करने और पर्यावरण अनुकूल अवसंरचना को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मियावाकी पद्धति से विकसित होने वाला यह हरित क्षेत्र स्थानीय पर्यावरण को बेहतर बनाने के साथ-साथ ग्रीन हाईवे की अवधारणा को साकार करने में भी योगदान देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *