Date/30/09/2026
देहरादून 30 सितम्बर 036 मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग को लेकर वामपंथी, जनतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष एवं सामाजिक संगठनों द्वारा आज राजधानी देहरादून के गांधी पार्क में संयुक्त धरना प्रदर्शन किया गया।धरने में सीपीआई, सीपीएम, सीपीआई (माले),शिवसेना,सपा, यूकेडी, राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी,इन्सानियत मंच,उत्तराखंड आन्दोलनकारी संयुक्त परिषद, आल इण्डिया लायर्स यूनियन, एस एफ आई, डीवाईएफआई, जनवादी महिला समिति, सीटू, किसान सभा आदि संगठनों के प्रतिनिधि शामिल

जानकारी के अनुसार, प्रातः 11:30 बजे विभिन्न वामपंथी दलों, जनतांत्रिक संगठनों, छात्र-युवा, महिला संगठनों तथा नागरिक अधिकार समूहों के कार्यकर्ता गांधी पार्क के मुख्य द्वार पर एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की और धरना दिया। धरने का मुख्य उद्देश्य चुनाव आयोग की स्वतंत्रता, निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता पर मंडरा रहे गंभीर संकट के प्रति जनता का ध्यान आकर्षित करना तथा मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर बने रहने के विरोध में जनता की आवाज़ को मुखर करना रहा।
सिटी मजिस्ट्रेट ने लिया ज्ञापन
धरने के उपरांत दोपहर लगभग 1 बजे प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। इस ज्ञापन को सिटी मजिस्ट्रेट, देहरादून ने प्राप्त किया।
“लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है पद पर बने रहना”
इस अवसर पर अनंत आकाश ने कहा कि वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त के कार्यकाल में चुनाव आयोग की संस्थागत स्वायत्तता, निष्पक्षता तथा संवैधानिक जिम्मेदारियों को गंभीर क्षति पहुँची है। लोकतंत्र के मूलभूत स्तंभ माने जाने वाले चुनाव आयोग पर जनता का विश्वास कमजोर हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद पर बने रहना लोकतांत्रिक मर्यादाओं तथा जनहित के पूर्णतः विपरीत है।
धरने पर बैठने वालों में मुख्य रूप से सीपीएम केन्दीय कमेटी के सदस्य लेखराज,सीपीआई के राज्य सचिव कामरेड जगदीश कुडियाल, सीपीआई एम राज्यसचिव राजेंद्र पुरोहित, सीपीआई माले के राज्य सचिव इन्देश मैखुरी, राष्ट्रीय उत्तराखण्ड पार्टी के केन्द्रीय महामंत्री बालेश बबानिया,शिवसेना के राज्य प्रमुख गौरवकुमार,सीटू राज्यसचिव लेखराज,सपा नेता एसपी यादव, हेमा वोहरा,यूकेडी की नेता प्रमिला रावत लताफत हुसैन, इंसानियत मंच के डा राधवेन्द, किसान सभा के राज्य महामंत्री भूपालसिंह उपाध्यक्ष सुरेंद्र सजवाण,, डीएवी महाविद्यालय के उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह एस एफ आई राष्ट्रीय संयुक्त मन्त्री अनिल ठाकुर, राज्याध्यक्ष नितिन मलेठा,ने विचार व्यक्त किये है!सभा का संचालन जिलासचिव शिवप्रसाद देवली ने किया तथा समापन वरिष्ठ नेता एस एस नेगी ने की!
इस अवसर अनन्त आकाश,शम्भूप्रसाद ममगाई, मनमोहन सिंह, मनमोहन,हिमांशु चौहान, रविंद्र नौडियाल, अभिषेक भण्डारी, शैलेन्द्र परमार, नुरैशा अंसारी, अर्जुन रावत, विप्लव अनन्त, अयाज खान, कनिका, कुसुम नौडियाल, अंजलि पुरोहित, सुरेशी नेगी, सुरेश कूमार, विकास रावत, शबनम, प्रिंयका विजय भट्ट, इन्देश नौटियाल, उदय ममगाई, एस एस रजवार,,देवेन्द्र,नितिन आदि सैकडो की संखा में जनसंगठनों के कार्यकर्त्ता शामिल थे
जारीकर्ता
अनन्त आकाश
सचिव