फामा एग्जीबिशन की ओर से आयोजित विशेष प्रदर्शनी में विरासत, लग्जरी और उत्कृष्ट कारीगरी का संगम

Date/11/10/2026

देहरादून। देहरादून में आज फामा एग्जीबिशन की ओर से आयोजित विशेष लग्जरी प्रदर्शनी ‘द हेरिटेज एडिट’ का भव्य शुभारंभ हुआ। वेलकमहोटल बाय प्ज्ब् होटल्स, मधुबन में आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि रश्मि आनंद वर्धन द्वारा किया गया। इस अवसर पर वह प्रदर्शनी में शामिल प्रतिष्ठित ब्रांड्स के कलेक्शन का अवलोकन करती दिखी। ‘जहां विरासतें एक साथ आती हैं’ की थीम पर आधारित यह आयोजन परंपरा, शिल्पकला और आधुनिक लग्जरी को एक साझा मंच पर प्रस्तुत करता है।

‘द हेरिटेज एडिट’ देहरादून के लिए खास है, क्योंकि इस आयोजन के माध्यम से देश के दो प्रतिष्ठित विरासत ब्रांड्स खन्ना ज्वैलर्स और आहूजा सन्स पहली बार एक साथ शहर में अपने विशिष्ट कलेक्शन प्रस्तुत कर रहे है । विशेष प्रीव्यू इवनिंग में जहां खन्ना ज्वैलर्स की उत्कृष्ट ज्वैलरी आकर्षण का केंद्र रही , वहीं आहूजा सन्स की पारंपरिक पश्मीना, शॉल, स्टोल, स्कार्फ और साड़ियों की रेंज भारतीय शिल्पकला की समृद्ध परंपरा को प्रदर्शित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि रश्मि आनंद वर्धन ने कहा कि “देहरादून में इस तरह के आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्पकला और आधुनिक लग्जरी को एक साथ प्रस्तुत करने का बेहतरीन अवसर प्रदान करते हैं। खन्ना ज्वैलर्स और आहूजा सन्स जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स का एक मंच पर आना शहर के लिए विशेष है। ऐसे आयोजन स्थानीय लोगों को उत्कृष्ट उत्पादों और भारतीय परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ देहरादून की पहचान को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाते हैं।”

खन्ना ज्वैलर्स की ओर से अदिति ने बताया कि , “खन्ना ज्वैलर्स के लिए आभूषण केवल सुंदरता का प्रतीक नहीं, बल्कि विरासत, भावनाओं और पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा का हिस्सा हैं। देहरादून में हमारा अनुभव हमेशा बेहद अच्छा रहता है। यहां के लोगों में उत्कृष्ट डिजाइन, गुणवत्ता और बारीक कारीगरी के प्रति खास रुचि देखने को मिलती है। ‘द हेरिटेज एडिट’ के माध्यम से हम अपने चुनिंदा ज्वैलरी कलेक्शन को शहर के ग्राहकों के सामने प्रस्तुत करते हैं और उनके साथ अपने संबंधों को और मजबूत बनाते हैं।” फामा एग्जीबिशन की ओर से मिनी बांगा कहती हैं, “फामा की पहचान लग्जरी, भव्यता और चुनिंदा ब्रांड्स को एक मंच पर लाने की सोच से बनती है। देहरादून में हमें हमेशा बहुत अच्छा अनुभव मिलता है। यहां के लोग पारंपरिक शिल्प, विशिष्ट डिजाइन और प्रीमियम उत्पादों को पसंद करते हैं। ‘द हेरिटेज एडिट’ इसी सोच का हिस्सा है, जहां दो प्रतिष्ठित ब्रांड्स अपनी विरासत और उत्कृष्टता के साथ एक साझा मंच पर आते हैं। फामा विश्व भर में लगभग 20 शहरों में अपनी पहुंच बना चुका है और सेलिब्रिटी-आधारित ब्रांड्स सहित कई विशिष्ट नामों को अपने मंच से जोड़ता है। हमारा प्रयास हर शहर में लोगों को एक यादगार और प्रीमियम शॉपिंग अनुभव प्रदान करना है।” फामा एग्जीबिशन अपनी विशिष्ट पहचान के अनुरूप इस आयोजन के माध्यम से लग्जरी, फैशन और पारंपरिक कारीगरी को प्रोत्साहित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *