ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में एक साल में पहली बार दो विधानसभा सत्र आयोजितः सीएम

Date/27/10/2026

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कालीमाटी बैरियर पर रोके जाने का बाद सरकार के विरोध में उत्तराखंड के खाना बनाने के पारंपरिक बर्तनों के साथ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के झंडे से बने वस्त्र पहने कार्यकर्ता पाबौ निवासी दिगंबर सिंह व अन्य कार्यकर्ताओं ने तोला ओर बंठा सर पर रखकर प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ़ जमकर नारेबाजी की।

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में एक साल में पहली बार दो विधानसभा सत्र आयोजितः सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बजट पेश करते हुए बताया कि राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में इस साल 2026 में दो बार विधानसभा सत्र आयोजित किए गए हैं। इससे पहले मार्च 2026 में भराड़ीसैंण बजट सत्र भी आयोजित किया गया था, अब अक्टूबर में यहां दूसरा सत्र हो रहा है।

सीएम ने बताया कि 2014 में गैरसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित करने की ऐतिहासिक शुरुआत हुई। 2015 में सत्र केवल दो दिनों तक चला। 2016 इस साल भी सत्र दो दिन चला। 2017 सदन की बैठक दो दिवसीय रही। 2018 विधानसभा की कार्यवाही छह दिनों तक चली। 2019 सत्र का आयोजन नहीं। 2020 सत्र पांच दिनों तक चला। 2021 मार्च में छह दिवसीय बजट सत्र चला। 2022 इस वर्ष यहाँ कोई भी विधानसभा सत्र आयोजित नहीं हो सका। 2023 और 2024 तीन दिवसीय सत्र आयोजित। 2025 बजट सत्र और मानसून सत्र आयोजित किए गए। वर्तमान वर्ष 2026- बजट सत्र के बाद दूसरा सत्र भी यहीं आयोजित हो रहा है।

सीएम ने कहा कि, भराड़ीसैंण में नियमित रूप से इन सत्रों का आयोजन ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में इसके गौरव को तो बढ़ाता ही है, साथ ही यह पहाड़ी इलाकों की बुनियादी चुनौतियों, क्षेत्रीय प्रगति और स्थानीय नागरिकों की आकांक्षाओं को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाने का एक बेहद असरदार जरिया भी साबित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *