बारिश से पर्यटन नगरी में जन जीवन प्रभावित

Date/19/03/2026

मसूरी। पर्यटन नगरी में बारिश होने से आम जन जीवन प्रभावित हो गया। सुबह करीब चार बजे से बारिश शुरू हो गयी थी लेकिन नौ बजे प्रातः बारिश बंद हो गयी व उसके बाद दोपहर में फिर से बारिश होने से ठंड बढ गयी जिससे लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हुई जो ठंड में परेशान दिखे, वहीं बारिश के कारण बाजारों से भी रौनक गायब रही वहीं रूक रूक कर बारिश होती रही। दुकानदारों ने हीटर व आग के सहारे दिन काटा वहीं अधिकतर लोग घरों से नहीं निकले केवल काम करने वाले ही बाहर निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *