एक और वैलीब्रिज बनाये जाने के आदेश देने पर मसूरी के विधायक व मंत्री गणेश जोशी का विशेष आभार किया व्यक्त

Date/19/03/2026

मसूरी। मसूरी होटल एसोसिएशन ने मसूरी देहरादून मार्ग पर सीजन से पूर्व एक वैलीब्रिज बनाये जाने के आदेश देने पर मसूरी के विधायक व मंत्री गणेश जोशी का विशेष आभार व्यक्त किया है, वहीं सीजन में वैलीब्रिज पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलनने पर राहत की सांस ली है।

काबीना मंत्री गणेश जोशी को मसूरी होटल एसोसिएशन के द्वारा भेजे गये पत्र में उनका विशेष आभार व्यक्त किया गया व कहा गया कि उन्होंने मसूरी के सीजन को देखते हुए एक अन्य वैलीब्रिज बनाये जाने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए व एक माह में वैलीब्रिज बनाने को कहा, जिससे मसूरी के पर्यटन को लाभ मिलेगा व आये दिन लगने वाले जाम व लोगों को हो रही परेशानी से निजात मिलेगी। एसोसिएशन ने मंत्री गणेश जोशी के इस प्रयास की सराहना की। वैलीब्रिज बनने से लोगों को बार बार लगने वाले जाम से परेशान नहीं होना होगा। मंत्री गणेश जोशी को पत्र देने वालों में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल व सचिव अजय भार्गव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *