सोमवार को देहरादून के रूट रहेंगे डायवर्ट, दून पुलिस ने किया प्लान तैयार

Date/22/03/2026

देहरादून। सोमवार 23 मार्च को प्रदेश की राजधानी देहरादून के परेड में में उत्तराखंड सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसे देखते हुए दून पुलिस ने रूट प्लान तैयार किया है। जिससे आम जनता को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

मसूरी डाइवर्जन से ग्रेट वेल्यू से बहल चैक से सर्वे चैक से कान्वेंट तिराहा पर ड्राप कर बन्नू स्कूल में पार्किंग की जाएगी। आईआरडीटी नियर सर्वे चैक को पिकअप प्वांइट बनाया गया है।

विकासनगर -चकराता से आने वाले वाहनों के लिए बल्लूपुर चैक से किशन नगर चैक से बिंदाल से घंटाघर से दर्शन लाल चैक से लैंसडाउन चैक पर ड्राप कर बन्नू स्कूल में पार्किंग की जाएगी। इसके लिए कनक चैक को पिकअप प्वांइट बनाया गया है।

रुड़की-आईएसबीटी से आने वाले वाहनों के लिए आईएसबीटी से कारगी चैक से पुरानी बाईपास चैकी से धर्मपुर से बुद्वा चैक पर ड्राप कर रेसकोर्स में पार्किंग स्थल बनाया गया है। बुद्वा चैक को पिकअप प्वांइट बनाया गया है।

रायपुर से आने वाले वाहनों के लिए चूना भट्टा से आईआरडीटी नियर सर्वे चैक पर ड्राप कर ईसी रोड से बन्नू स्कूल पार्किग होगा। पिकअप प्वांइट- आईआरडीटी नियर सर्वे चैक होगा।

डोईवाला से आने वाले वाहनों के लिए रिस्पना से धर्मपुर से सीएमआई से बुद्वा चैक से लैंसडाउन चैक पर वन साईड पार्किंग होगी। लैंसडाउन चैक पिकअप प्वांइट होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *