व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी: मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन का इंडेन गैस एजेंसी पर आरोप

Date/07/04/2026

मसूरी। माल रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रेस वार्ता की जिसमें अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने इंडेन गैस एजेंसी पर व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने का आरोप लगया व कहा कि यहां के प्रबंधक फोन तक नहीं उठाते। उन्हांने कहा कि यही हाल घरेलू गैस का है जिसकी उपलब्धता न होने पर लोग परेशान हो रहे है। उन्होंने कहा कि मसूरी में घरेलू गैस उपभोक्ताओं को न ही सिलेंडर मिल रहे है और न ही केवाईसी करी जा रही है, जबकि उनकी केवाईसी करने की जिम्मेदारी इंडेन गैस एजेंसी की है। उन्होंने कहाकि मसूरी के छोटे व्यवसायी जिसमें ढाबे वाले, हलवाई, होम स्टे, चाय वाले, आदि किसी भी व्यवसायी को एक भी व्यावसायिक गैस का सिलेंडर उपलब्ध नहीं उपलब्ध कराया गया, बडे सिलेंडर केवल बडे रसूकदारों, अपने चाहने वालों व रिश्तेदारों को सिलेंडर दिए जा रहे है। उन्हांने कहा कि जिन व्यवसायियों के पास व्यावसायिक सिलेंडर दिए गये उनके पूर्व में किसी के कनेक्शन नहीं दिए गये। उनका कोई ब्योरा एजेंसी नहीं रख रही कि किस किस को सिलेंडर दिए जा रहे है। जिससे छोटे व्यवसायियों को नुकसान हो रहा है। इंडेन गैस एजेंसी की कालाबाजारी के विरोध व छोटे व्यवसायियों के शोषण के विरोध में 9 अप्रैल को एंजेसी के कार्यालय पर धरना दिया जायेगा व उसके बाद भी स्थिति नहीं सुधरी तो मसूरी से देहरादून मार्च किया जायेगा। इस मौके पर व्यापार संघ महामंत्री जगजीत कुकरेजा, उपाध्यक्ष अतुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नागेद्र उनियाल, सह सचिव सलीम अहमद, हरविंदर सिंह, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *