Date/08/04/2026
मसूरी। नगर पालिका की वार्ड नबंर 13 की सभासद जसबीर कौर ने पालिका अधिशासी अधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा कि शहर में लगातार आवारा कुत्तों की संख्या बढती जा रही है। जिसके कारण आम शहर वासियों सहित पर्यटकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। विशेष कर आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ने से लोगों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है। वहीं कुत्तों से स्वच्छता, व स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो रही हैं। उन्होंने मांग की कि नगर क्षेत्र के सभी घरों में पाले जा रहे कुत्तों का पंजीकरण किया जाय, नगर पालिका, जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को कुत्तों के पंजीकरण की जानकारी दें व जिन घरों में कुत्तों का पंजीकरण नहीं पाया जाता उन पर एक हजार का जुर्माना लगाया जाय, ताकि व्यवस्था होने से अनावश्यक रूप से कुत्ते पालने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी तथा शहर में कुत्तों की बढती संख्या पर नियंत्रण किया जा सकेगा। उन्होंने इस संबंध में शीघ्र कार्यवाही की मांग की है। इस संबंध में पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने कहा कि नगर पालिका शीघ्र ही आवारा कुत्तों सहित पालतू कुत्तों का वेक्शिनेशन करवाया जायेगा व उनके लाइसेंस बनाये जायेंगे, जो व्यक्ति अपने पालतू कुत्ते का लाइसेंस नहीं बनायेगा उन पर पालिका अधिनियमों के अनुसार कार्रवाई कर चालान व जुर्माना किया जायेगा।