देहरादून में ‘एआई फॉर एजुकेशन इम्पैक्ट’ संवाद आयोजित, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया उद्घाटन

Date/17/04/2026

देहरादून। सम्घ्पर्क फाउंडेशन ने उत्तराखंड के शिक्षा विभाग के साथ मिलकर फेयरफील्घ्ड बाय मैरियट में ‘एआई फॉर एजुकेशन इम्पैक्ट’ राज्य स्तरीय संवाद का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल गुरमीत सिंह द्वारा किया गया और उत्घ्तराखंड के शिक्षा सचिव, आईएएस रविनाथ रमन ने स्घ्वागत भाषण दिया। इस संवाद में राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए, रवि शंकर सिंह, मुख्य तकनीकी अधिकारी- आईटीडीए और राज्य ई-गवर्नेंस मिशन टीम-उत्तराखंड के प्रमुख, नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) में साइंटिस्ट ‘एफ’ शामिल थे। इसके अलावा आईआईटी रूड़की, आईआईएम काशीपुर, एनआईसी, यूटीयू, दून यूनीवर्सिटीज़, डीआईटी यूनीवर्सिटीज़ जैसे संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। इस संवाद में सरकारी स्कूलों में बड़े स्तर पर काम कर रहे प्रैक्टिशनर्स के साथ-साथ एआई और नीति विशेषज्ञ भी शामिल हुए।

राज्यपालगुरमीत सिंह ने कहा, शिक्षा एक समान समाज की नींव है, और इसे सार्थक नवाचार के साथ मजबूत करना जरूरी है। चूंकि, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारे सीखने और काम करने का अभिन्घ्न हिस्घ्सा बन गया है, इसलिए यह जरूरी है कि बच्घ्चे इस बदलाव के साथ अच्घ्छे से जुड़ सकें। अगर हम सावधानी से इस्तेमाल करें, तो एआई पढ़ाई-लिखाई के तरीके को बेहतर बना सकता है। इससे ऐसा सिस्टम बनेगा जो छात्रों की ज़रूरतों को समझेगा और उन्हें भविष्घ्य के लिए तैयार करेगा।“ शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने कहा, “जैसे-जैसे हम बच्चों की शुरुआती पढ़ाई और बुनियादी गणित को बेहतर बना रहे हैं, हमें ऐसे तरीके अपनाने चाहिए जो व्यावहारिक हों, बड़े स्तर पर लागू किए जा सकें और शिक्षकों व छात्रों की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हों। ऐसी तकनीक जो पढ़ाई की सामग्री को सही तरीके से पहुँचाने में मदद करती है और जानकारी देती है, उससे बेहतर योजना बनाने और फैसले लेने में मदद मिलती है, जिससे क्लास में पढ़ाई का स्तर सुधर सकता है।“

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *