मसूरी में दो पक्षों की मारपीट के बाद बाल्मीकि समाज का प्रदर्शन, तीन दिन सफाई व्यवस्था ठप्प करने का ऐलान, पुलिस ने दर्ज किए मुकदमे

Date/14/05/2026

मसूरी। दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गयी जिस पर दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी है जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर इस घटना से आक्रोशित बाल्मीकि समाज ने मालरोड झूलाघर पर प्रदर्शन किया व रोड जाम कर धरना दिया। वहीं निर्णय लिया कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक शहर की सफाई व्यवस्था ठप्प करने का निर्णय लिया है।

गत मध्य रात्रि को पिक्चर पैलेस चैक पर दो सफाई कर्मचारी कार्य समाप्त कर घर जा रहे थे व उन पर करीब 15 से 20 लोगों ने मारपीट की व जान से मारने की धमकी के साथ ही जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। जिस पर सुबह से ही झूलाघर पर बाल्मीकि उत्थान सभा के लोगों ने घटना के विरोध में कार्यबंद कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जो दोपहर बाद तक जारी रहा। पुलिस के तीन दिन में आरोपियों के गिरफ्तार करने को आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया लेकिन बाल्मीकि समाज ने तीन दिन तक शहर की सफाई बंद करने का निर्णय लिया है। पुलिस ने बताया कि वादी आर्तिक निवासी मसूरी अपने साथी सूरज के साथ थाना कोतवाली मसूरी उपस्थित होकर एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। प्रार्थना पत्र में बताया गया कि गत रात्रि करीब 12 बजे अपने साथी सूरज के साथ कार्य समाप्त कर घर जा रहे थे। पिक्चर पैलेस चैक के पास 15-20 व्यक्तियों द्वारा उनके साथ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया गया। पुलिस ने प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली मसूरी में मुकदमा अपराध संख्या 14ध्2026 धारा 115(2), 351, 352 बीएनएस एवं 3(1)(Û) एससीध्एसटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। वहीं साथ ही द्वितीय पक्ष ऋतिक बिष्ट पुत्र सुल्तान सिंह निवासी कफुल्टी, केम्पटी, टिहरी गढ़वाल ने भी थाना कोतवाली मसूरी में एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसमें बताया गया कि दिनांक 13.05.2026 की रात्रि में पिक्चर पैलेस क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों के साथ उनका विवाद हो गया था, जिनके द्वारा उनके साथ मारपीट की गई तथा उनकी गाड़ी को भी क्षति पहुंचाई गई। पुलिस ने प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली मसूरी में धारा 115(2)ध्324(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। दोनों प्रकरणों में नियमानुसार जांच की जा रही है। इस संबंध में सीओ जगदीश पंत ने कहा कि दोनों पक्षों ने प्रार्थना पत्र दिए है जिस पर कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *