मसूरी में नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका, उच्चस्तरीय जांच की मांग

Date/14/02/2026

मसूरी। शहर कांग्रेस ने नीट पेपर लीक मामले के विरोध में शहीद भगत सिंह चैक पर जोरदार नारेबाजी के बीच केद्र की भाजपा सरकार के शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा राज में लगातार पेपर लीक हो रहे है, जिसमें भाजपा के नेता शामिल हैं, जिससे देश के युवाओं के जीवन से खिलवाड हो रहा हैं।

इस मौके पर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि जिस तरह उत्तराखंड में पेपर लीक का मामला चल रहा था वहीं केंद्र सरकार भी पेपर लीक कर रही है हाल ही में नीट पेपर लीक के मामले ने देश के युवाओं पर जो कुठाराघात किया है उनके सपने तोडे इसके लिए भाजपा को माफ नहीं किया जा सकता। इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर ने कहा कि पिछले पांच वषों में देश के अंदर 48 पेपर लीक हुए जो युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड है, बच्चों के माता पिताओं अपने बच्चों की तैयारी करते है लेकिन पेपर लीक होने से उनके सपनों को तोडने का कार्य कर रही है। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि सरकार देश के भविष्य के साथ मोदी सरकार खिलवाड कर रही है जो नौजवान कडी मेहनत करते है व उनके माता पिता पैसा खर्च करते है उसके बाद पेपर लीक हो जाता है, इसके लिए सर्वोच्च न्यायाल की अध्क्षता में कमेटी गठित कर जांच होना चाहिए ताकि दोषियों का सजा मिल सके। इस मौके पर युवा कांग्रेस महामंत्री पिं्रयांश छाबडा, प्रदेश महामंत्री युवा कांग्रेस वसीम खान, जगपाल गुसांई, नवीन शाह, दक्ष पंवार, मौ. शाहरूख, तेज पाल रौथाण, राजीव अग्रवाल, गौरव गुप्ता, रिया, परमवीर खरोला, विजय लक्ष्मी कोहली, सुदेश सैनी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सोनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *