गैर जिम्मेदार मंत्री धन सिंह की वजह से लूट रहे बीआरपी-सीआरपी कार्मिकः मोर्चा

Date/13/06/2026

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएनवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश भर में समग्र शिक्षा अभियान के तहत कार्य कर रहे बीआरपी-सीआरपी कार्मिकों को प्राइवेट आउटसोर्सिंग एजेंसियों द्वारा लूटा जा रहा है, लेकिन मंत्री धन सिंह रावत बेखबर बने हुए हैं। मंत्री को यह तक मालूम नहीं कि उनकी नाक के नीचे प्रदेश भर में लगभग 950 कार्मिकों को कितना वेतन निर्धारित किया गया है तथा उसके सापेक्ष कितना वेतन दिया जा रहा है एवं किस मद में कितनी-कितनी कटौती की रही है। सवाल यह उठता है कि आखिर सरकार ऐसे गैर जिम्मेदार मंत्री को क्यों ढो रही है !क्यों इन पर प्रतिमाह लाखों रुपए खर्च किया जा रहा है। क्यों इनको निकाल बाहर नहीं किया जा रहा। आज तक इन महानतम मंत्री द्वारा अपने अधीन विभागों के तहत कार्य कर रहे कभी किसी कर्मचारी वर्ग का भला नहीं कर पाये। नेगी ने कहा कि प्रदेश भर के सरकारी विभागोंध् निगमों में प्राइवेट आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से कार्योजित प्रायोजित कर्मचारियों को एजेंसीज द्वारा पे- स्लिप मुहैया नहीं कराई जाती, जिससे कार्मिकों का शोषण हो रहा है। आलम यह है कि कर्मचारियों को यह भी नहीं मालूम कि हमें कितना वेतन सरकार देती है तथा क्या मानक हैं। नेगी ने कहा कि एजेंसियों द्वारा कर्मचारियों से इपीएफ व कमीशन के नाम पर कटौती की जा रही है, लेकिन कार्मिकों को यह पता नहीं है कि उसका इपीएफ कट भी रहा है या नहीं। उनका इपीएफ नंबर क्या है खुद कर्मचारियों को मालूम नहीं। नेगी ने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित वेतन से इन एजेंसियों द्वारा भारी कटौती की जा रही है, लेकिन गैर जिम्मेदार मंत्री अपने निजी स्वार्थ के चलते बेसुध बने हुए हैं। मोर्चा ऐसे गैर जिम्मेदार मंत्री के खिलाफ आंदोलन करेगा। मोर्चा मुख्यमंत्री से मांग करता है कि ऐसे गैर जिम्मेदार मंत्री धन सिंह रावत को मंत्रिमंडल से निकल बाहर करें। पत्रकार वार्ता में दिलबाग सिंह व अध्यक्ष अमित जैन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *