एमडीडीए पार्किंग से पिक्चर पैलेस के बीच गुम हुआ 55 हजार का आईफोन, पुलिस ने CEIR ऐप से बरामद कर महिला को सौंपा

Date/18/06/2026

मसूरी। तान्या वाइफ ऑफ गौरव कुमार निवासी जफर हाल कुलड़ी बाजार मसूरी ने कोतवाली मसूरी में उपस्थित होकर एक तहरीर दी गई, जिसमें बताया गया कि एमडीडीए पार्किंग से पिक्चर पैलेस मसूरी के बीच घूमते समय उनका मोबाइल फोन कही गुम हो गया है।

खोये गये मोबाइल फोन की कोतवाली में दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली मसूरी पुलिस ने दिखाते हुए सीईआईआर ऐप के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही की गई, जिसके परिणामस्वरूप गुमशुदा मोबाइल फोन को बरामद कर लिया गया। बरामद मोबाइल फोन को वादीनी तान्या वाइफ ऑफ गौरव कुमार निवासी उपरोक्त के सुपुर्द सही सलामत सुपुर्द किया गया। मोबाइल फोन आई फोन था जिसकी कीमत करीब पचपन हजार थी। पुलिस टीम में कांस्टेबल आशीष रावत व महिला कास्टेबल सुनीता शाह थी जिन्होंने फोने बरामद किया है। पुलिस द्वारा की गई प्रभावी कार्यवाही की आमजन ने सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *