अभिभावक शिक्षक संघ का चुनाव निर्विरोध, सुनीता भंडारी बनीं अध्यक्ष, मेधावी छात्राओं को मिला सम्मान

Date/14/07/2056

मसूरी। मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज में अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक विद्यालय सभाागर में आयोजित की गई और अभिभावक शिक्षक संघ का वार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न किया गया जिसमें सुनीता भंडारी अध्यक्ष, सचिव व उपाध्यक्ष प्रधानााचार्या प्रभा थपलियाल, मंत्री विजय लक्ष्मी, उपमंत्री अनीता देवी, कोषाध्यक्ष सिमरन, वार्ड नंबर छह से देवेंद्र दत्त, ग्रामीण सदस्य गंभीर सिंह चैहान, सामान्य सदस्य सीमा देवी व भुवनेश्वरी चुनी गयी। इस अवसर पर विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्य आभा सैली द्वारा प्रतिवर्ष की भाँति बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाली छात्राओं को 5,000 प्रति छात्रा की धनराशि’ देकर पुरस्कृत किया गया। साथ ही हाईस्कूल गृहविज्ञान विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा कुमारी पलक को 1100 की धनराशि’ देकर नीलम चैहान ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में नवगठित अभिभावक शिक्षक संघ के कार्यकारणी सदस्य, शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। इस मौके पर सभी ने पूर्व प्रधानाचार्य आभा सैली के मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करने के प्रयास की जमकर सराहना की गई। इस मौके पर प्रधानाचार्या प्रभा थपलियाल ने कार्यक्रम में सभी का स्वागत किया व नव निर्वाचित कार्यकारणी को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *