सभासद पवन थलवाल ने सेंट फोर्ट-मेकेन में नए जल जंक्शन लगाने की मांग को लेकर जल संस्थान को सौंपा ज्ञापन

Date/22/07/2026

मसूरी। नगर पालिका सभासद पवन थलवाल ने जल संस्थान कार्यालय जाकर सेंट फोर्ड, मेकेनन पंप हाउस में नये जंक्शन लगाने के लिए अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया है।

ज्ञापन में अवगत कराया गया कि सेंट फोर्ड एवं मेकेनन पंप हाउस में वहां के निवासियों को अपने जल कनेक्शन लेने के लिए चार सौ से पांच सौ मीटर दूर से लेना पडता है। जिसमें 70 से 80 पाइपों की आवश्यकता पड़ती है एवं पानी सुचारू रूप से नहीं आता है। यमुना पंपिग योजना भी शुरू होने के बाद भी लोगों को पानी की आपूर्ति सही तरीके से नहीं हो पा रही है। जबकि इस योजना का लाभ क्षेत्रवासियों को मिलना चाहिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता से मांग की है कि सेंट फोर्ट एवं मेकेनन पंप हाउस के निवासियों को जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नये जंक्शन लगाये जांय ताकि स्थानीय निवासियों की पानी की समस्या का समाधान हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *