Date/02/08/2026
हरिद्वार। हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज रहा हरिद्वार इन दिनों आस्था की सबसे बड़ी परीक्षा और सबसे बड़े उत्सव का केंद्र बना हुआ है। कांवड़ मेला-2026 के चैथे दिन रविवार को यहां आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मेला कंट्रोल रूम के आंकड़ों के अनुसार आज अकेले 31 लाख 50 हजार शिवभक्तों ने हरकी पैड़ी और अन्य घाटों से पवित्र गंगाजल भरकर अपने-अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान किया। अब तक का आंकड़ा 76 लाख के पार कांवड़ यात्रा शुरू होने से लेकर अब तक कुल 76 लाख 85 हजार शिवभक्त गंगाजल लेकर रवाना हो चुके हैं। सुबह से ही हरिद्वार के सभी प्रमुख स्नान घाटों, पुलों और कांवड़ मार्गों पर भक्तों की कतारें कई किलोमीटर तक देखी गईं। बम-बम भोले और डमरू की ध्वनि के बीच युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भगवा वस्त्रों में अपने कंधों पर कांवड़ सजाकर आगे बढ़ते नजर आए। सुरक्षा और सुविधा पर विशेष फोकस भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने युद्धस्तर पर व्यवस्थाएं की हैं। विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी लगातार फील्ड में मौजूद रहकर व्यवस्था संभाल रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि एक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुचारु कांवड़ यात्रा के संचालन में श्रद्धालुओं का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है।कांवड़ मेला हर साल लाखों लोगों की आस्था को जोड़ता है। इस बार चैथे दिन में ही लगभग 77 लाख लोगों के गंगाजल लेकर निकल जाने से अनुमान है कि इस वर्ष पिछले सभी रिकॉर्ड टूट जाएंगे। हरिद्वार की गलियां अभी भी ष्बोल बमष् के नारों से गूंज रही हैं और यह सैलाब अगले कई दिनों तक ऐसे ही बहता रहेगा।