मंत्री गणेश जोशी ने हरेला पर किया पौधे व सब्जी के बीज वितरण, बोले- इस वर्ष 10 लाख फलदार पौधे वितरण का लक्ष्य

Date/03/08/2026

मसूरी। प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने शहीद भगत सिंह चैक पर हरेला पर्व के तहत उद्यान विभाग वं भाजपा मसूरी मंडल के सहयोग से बड़ी संख्या में पौधों सहित सब्जियों के बीच का वितरण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने पौधे व सब्जियों के बीज लिए। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस वर्ष हरेला में दस लाख फलदार पौधों के वितरण का लक्ष्य रखा गया जो शीघ्र पूरा होने वाला है।

मंत्री गणेश जोशी ने पौधा एवं बीज वितरण कार्यक्रम के तहत बडी संख्या में नींबू के पौधों सहित बीज के पैकेट वितरित किए गये ताकि लोग पौधे अपने घरों के आसपास लगाये व घर की क्यारी में अपने लिए ताजी सब्जियां उगायें। इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा की सरकार जनता की सरकार जनता के द्वारा जाकर कार्य करती है इसी कड़ी में बुरांसखंडा में मटर के बीजों का वितरण ग्रामीणों को किया वहीं मसूरी शहीद भगत सिंह चैक पर नींबू के पौधों के साथ सब्जियों, धनिया, टमाटर, मूली, गाजर शलगम, गोभी आदि के बीजों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि बीज वितरण करने का उददेश्य है कि लोग घरों में सब्जी उगाये व मिलावट से बचें व ताजी सब्जी उगा कर स्वस्थ्य रहें। उन्होंने कहा कि विभाग दस लाख फलदार पौधों के वितरण का संकल्प लिया था जिसमें पचास हजार, रेशम व पचास हजार चाय के पौधे वितरित किए गये व लक्ष्य को पूरा करने जा रहे हैं। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, उपाध्यक्ष गुड मोहन, विजय बिंदवाल, अरविंद सेमवाल, महामंत्री जगजीत कुकरेजा, पूर्व मंहामंत्री कुशाल राणा, सचिन पंवार, सपना शर्मा, अभिलाष, निर्मला अग्रवाल, शिव अरोड़ा, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *