आयुर्वेद केवल उपचार नहीं, संतुलित जीवनशैली की समग्र दृष्टि – दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने मनाया आयुर्वेद डे

Date/20/09/2026

देहरादून। स्वस्थ जीवनशैली, समग्र स्वास्थ्य एवं भारतीय चिकित्सा परंपराओं के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आरोग्य प्रकल्प के अंतर्गत विभिन्न शाखाओं में आयुर्वेद डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से आयुर्वेद को केवल उपचार की पद्धति के रूप में नहीं, बल्कि रोग-निवारण, स्वास्थ्य संरक्षण और संतुलित जीवनशैली की समग्र दृष्टि के रूप में समझने का संदेश दिया गया। आयोजन के दौरान विभिन्न शाखाओं में आयुर्वेदिक जीवन शैली, संतुलित आहार, ऋतुचर्या, दिनचर्या, प्राकृतिक स्वास्थ्य संरक्षण तथा रोगों से बचाव जैसे विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विशेषज्ञों एवं वक्ताओं ने प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में सरल आयुर्वेदिक सिद्धांतों को अपनाने के व्यावहारिक उपाय बताए।

कार्यक्रमों में यह संदेश प्रमुखता से रखा गया कि आज की तेज रफ्तार जीवनशैली में स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए केवल बीमारी होने के बाद उपचार पर निर्भर रहने के बजाय प्रिवेंशन और हेल्थ प्रमोशन पर भी ध्यान देना आवश्यक है। आयुर्वेद की स्वस्थस्य स्वास्थ्य रक्षणम् की भावना इसी समग्र दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करती है।

डीजेजेएस का आरोग्य प्रकल्प शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को एक-दूसरे से जुड़ा हुआ मानते हुए समाज में स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करता है। इसी व्यापक दृष्टिकोण के तहत आयुर्वेद डे के अवसर पर शाखाओं में लोगों को अपने भोजन, दिनचर्या, ऋतु के अनुसार जीवनशैली और प्राकृतिक स्वास्थ्य-संरक्षण के प्रति सजग होने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और स्वस्थ जीवन के लिए आयुर्वेदिक सिद्धांतों को समझने एवं अपनाने की दिशा में जागरूकता प्राप्त की। आयोजन का उद्देश्य आयुर्वेद के पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक जीवनशैली से जोड़ते हुए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक, जिम्मेदार और आत्मनिर्भर बनाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *