Date/10/10/2026
देहरादून। ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स फेडरेशन, उत्तराखंड के 50 वर्ष पूरा होने पर देहरादून के मनभावन पैलेस में फेडरेशन के कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पुष्प अर्पित करके किया गया उसके बाद छत्तीसगढ़ से आए बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया इस प्रस्तुति के बाद कार्यक्रम का विधिवत रूप से आरंभ हुआ स
इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन राजकुमार छावड़ा जी के राजकिरण मीडिया पब्लिकेशन बैनर के तत्वाधान में हुआ स कार्यक्रम में पत्रकारिता जगत से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस भव्य आयोजन में छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों के लिए दिए गए अतुलनीय योगदान के लिए फेडरेशन के संस्थापक सरदार हर भजन के योगदान को भी याद किया गया।
कार्यक्रम में छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों के सामने आने वाली चुनौतियों, पत्रकारों की भूमिका तथा मीडिया के माध्यम से जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से आम जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जा सकता है। इस अवसर पर संगठन की गतिविधियों और पत्रकारों के हितों से जुड़े विषयों को भी प्रमुखता दी गई। कार्यक्रम के माध्यम से पत्रकारिता के क्षेत्र में आपसी समन्वय और सहयोग को मजबूत करने का संदेश दिया गया।