तीन दिवसीय गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव का मंत्री सतपाल महाराज ने किया उद्घाटन 

Date/30/10/2026

देहरादून। तीन दिवसीय गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव एवं भव्य राजकीय मेले की शानदार शुरुआत आज से हो चुकी है, जिसका उद्घाटन प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। गढ़ी कैंट स्थित विशाल महिंद्रा ग्राउंड में प्रारंभ हुए इस भव्यतम राजकीय मेला-महोत्सव का शुभारंभ भक्ति वंदना के साथ तथा लोकप्रिय पार्षद सुमेंद्र सिंह बंोहरा की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतपाल महाराज ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं उसके आयोजकों की सराहना कीकार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि विधायक सविता कपूर ने भी पहुंचकर जहां शोभा बढ़ाई, वहीं उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को भी बखृबी सराहा।

वीर गोरखा कल्याण समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित किए जा रहे मेला-महोत्सव में बेहतरीन नाना प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के अलावा आकर्षक भिन्न-भिन्न सामानों की खरीदारी वाले कई स्टॉल खरीदारों के लिए सुसज्जित हो चुके हैं। मुख्य बात यह है कि मेला महोत्सव में गोरखाली एवं नेपाली संस्कृति की भिन्न-भिन्न प्रकार की झलक मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी रही। तीन दिवसीय इस आकर्षक मेले में नेपाल के कार्यवाहक राजदूत डॉ.सुरेन्द्र थापा व अन्य गोरखाली हस्तियां भी मुख्य रुप से पहुंचेंगी। खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में जहां आज पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूम रही, वहीं कार्यक्रम में मयूर नृत्य भी रहेगा। इसी के साथ-साथ प्रसिद्ध गायक आकाश थापा की भी प्रस्तुति मनमोहक आकर्षण का केंद्र रहेगी।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *