वाहन की चपेट में आने से श्रमिक की मौत

Date/04/04/2026

मसूरी। लंढौर साउथ रोड पर रोड के किनारे कार्य कर रहे एक श्रमिक पर अचानक एक खडे पिकप वाहन के चल जाने से घायल हो गया जिसे तत्काल उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि लंढौर साउथ रोड पर दोपहर को स्प्रिंग विला क्षेत्र में ढलान पर खडा एक पिकप वाहन अचानक पीछे की ओर चल पडा व एक श्रमिक उसकी चपेट में आ गया। जिसे आस पास के लोग उप जिला चिकित्सालय ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम शुहर असलम पुत्र मोहम्मद अहमद, निवासी वर्धमान कॉलोनी, जावेद मस्जिद के पास, सहारनपुर, उम्र लगभग 47 वर्ष है मृतक पेशे से कारपेंटर था। बताया गया कि करीब पौने चार बजे करीब स्प्रिंग विला क्षेत्र में एक पिकअप वाहन संख्या यूके 07 सीडी 2926 जो ढलान पर खड़ा था, अचानक पीछे की ओर लुढ़क गया। वाहन में उस समय कोई चालक मौजूद नहीं था। पीछे खड़े मृतक उक्त वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसे गुम चोट आयी। घायल अवस्था में उसे तत्काल उपचार हेतु उप जिला चिकित्सालय मसूरी लाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण गुम चोट आना प्रतीत हो रहा है। मृतक के शव को उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। परिजनों के आने पर पंचायत नामा भर कर पोस्ट मार्टम किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *