सांगठनिक विस्तार और कार्यकर्ताओं मे उत्साह भरने का रहा 4 साल का सफर

Date/30/07/2026

देहरादून। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चैहान ने प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में शानदार चार वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। चैहान ने कहा कि उनका यह चार वर्षीय कार्यकाल पार्टी संगठन की मजबूती, विस्तार और वैचारिक प्रभाव के दृष्टिकोण से अत्यंत ऐतिहासिक एवं उल्लेखनीय रहा है। उनके नेतृत्व में पार्टी ने लोकसभा चुनाव, विधानसभा उपचुनाव, निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव सहित विभिन्न चुनावों में प्रचंड विजय प्राप्त की, जिससे उत्तराखंड में भाजपा का जनाधार और अधिक मजबूत हुआ है। बतौर प्रदेश अध्यक्ष संगठन को गाँव-गाँव और जन-जन तक पहुँचाने में उनकी महत्वपूर्ण एवं शानदार भूमिका रही है। उन्होंने पार्टी विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि सरल, सहज, आत्मीय एवं अभिभावक जैसा व्यवहार, उनकी जिंदादिली और कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण ने प्रदेश अध्यक्ष को प्रत्येक कार्यकर्ता के बीच अत्यंत लोकप्रिय बनाया है। अपने व्यवहार और नेतृत्व क्षमता से उन्होंने कार्यकर्ताओं का विश्वास और स्नेह दोनों अर्जित किया है। चैहान ने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में भाजपा उत्तराखंड में ऐतिहासिक हैट्रिक बनाएगी। संगठन और कार्यकर्ताओं का अटूट विश्वास उनके के नेतृत्व के साथ है तथा आने वाले समय में भाजपा विकास, सुशासन और राष्ट्रवादी विचारधारा को और अधिक मजबूती के साथ उत्तराखंड में आगे बढ़ाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *