Date/04/08/2026
विकासनगर। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में चल रही एसआईआर प्रक्रिया को लेकर बूथ पर जाकर लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बीएलओ लोगों की मदद करके उनके वोट बढ़ाने का काम करें। उन्होंने कहा सरकार इस कार्य में शिथिलता बरत रही है। इस मौके पर उनके साथ नगर पालिका परिषद विकासनगर के अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल, शहर अध्यक्ष विकास शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, हरबर्टपुर अध्यक्ष आशीष पुंडीर आदि उपस्थित रहे।