भारी बारिश के बीच भी मसूरी में 25 टीबी रोगियों को वितरित किया गया पोषाहार

मसूरी, आजखबर। भारी बारिश के बावजूद उप जिला चिकित्सालय में आस संस्था ऋषिकेश के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में 25 टीबी रोगियों को मासिक पोषाहार वितरित किया गया। इस मौके पर रोगियों को जरूरी जानकारी दी गयी व उनकी समस्याओं का समाधान किया गया।
आस संस्था ऋषिकेश ने डौली डबराल देहरादून, नंदा रावत टिहरी व मनीष भटट दिल्ली के सहयोग से पोषाहार की व्यवस्था की गयी व उसे मसूरी तक पहुंचाने के लिए हिमालयन  अस्पताल जौलीग्रांट का सहयोग लिया गया। भारी बारिश के कारण कुछ टीबी रोगी पोषाहार लेने नहीं पहुच पाये जिनका पोषाहार उनके निकटवर्तियों को दिया गया। इस मौके पर रोगियों का वजन और ऊंचाई नापी गई। उन्हें जरूरी परामर्श दिए गये व उनकी समस्याओं का समाधान करने के साथ ही उनका पंजीकरण किया गया। एसटीएस बृहस्पति कोठियाल ने आभा आईडी बनाई, नए रोगी जनों के कार्ड बनाए। कार्यक्रम मे उप जिला चिकित्साल लंढौर कें फिजिशियन डा सुशील सैनी ने रोगी जन को टीबी के प्रकार और सावधानियों पर विस्तार से जानकारी दी गई। अंत में सभी रोगीजन को  पोषाहार वितरण किया गया। कार्यक्रम  में अस्पताल से डा सुशील सैनी,  आस सचिव हेमलता बहन, टीबी चैंपियन वॉलिंटियर संजोगिता, पूनम, एसटीएस बृहस्पति कोठियाल, सहित रोगी व उनके परिजन मौजूद रहे। वापसी में रायपुर में आस की शुभ चिंतक बॉलीवुड की अभिनेत्री चित्रांशी रावत से उनके आवास पर टीम ने भेंट की व संस्था के कार्यक्रमों पर चर्चा की। उनसे मिलकर सभी बहुत खुश थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *