Date/04/11/2026
मसूर। सांसद एवं उत्तराखंड भाजपा की सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज के मसूरी आगमन पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री आर्यनदेव उनियाल और विदुषी निशंक ने अपने आवास पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान विभिन्न समसामयिक, सामाजिक और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। उत्तराखंड भाजपा की सह-प्रभारी का दायित्व संभालने के बाद बांसुरी स्वराज का मसूरी में यह पहला प्रवास रहा। आगामी 2027 विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत उन्हें गढ़वाल क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में वह इन दिनों गढ़वाल के विभिन्न जनपदों का दौरा कर रही हैं।
अपने प्रवास के दौरान वह भाजपा संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रही हैं। इन बैठकों में क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की जा रही है। साथ ही स्थानीय स्तर पर संगठन की स्थिति और कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों को लेकर फीडबैक भी लिया जा रहा है।
आर्यनदेव उनियाल ने कहा कि बांसुरी स्वराज के मसूरी आगमन पर उनका स्वागत करना सुखद रहा। उनके साथ आत्मीय वातावरण में हुई मुलाकात के दौरान विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बांसुरी स्वराज का गढ़वाल प्रवास भाजपा की आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।